पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड।फाइल फोटो
पीलीभीत। जिले से देहरादून और इस मार्ग के अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों काे जल्द ही रोडवेज बस के सफर की सुविधा मिलने वाली है। इस संबंध में अधिकारियों ने पत्राचार किया है। अनुमति मिलते ही बस का संचालन शुरू हो जाएगा। पीलीभीत डिपो से हरिद्वार तक बस का संचालन हो रहा है।
पीलीभीत डिपो से देहरादून के लिए एक भी बस का संचालन नहीं हो रहा है। हरिद्वार के लिए डिपो से करीब तीन बसों का संचालन हो रहा है। जिले से काफी संख्या में श्रमिक देहरादून और हरिद्वार काम करने जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को देहरादून और इस मार्ग के अन्य स्थानों पर आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने अब देहरादून के लिए बस संचालन पर विचार किया है। उच्चाधिकारियों को पत्राचार कर देहरादून के लिए दो बसों के संचालन की रूपरेखा बनाई है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी बसों की संख्या कम है। बसों की संख्या पूरी होते ही देहरादून के लिए बस का संचालन कर दिया जाएगा।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद