फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाइड्रा से टकराकर खाई में उतरी रोडवेज बस, सभी यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
रोडवेज बस को खाई से निकालती मशीन। संवाद
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक रोडवेज बस और हाइड्रा की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में चली गई। बस में सवार 22 यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन

हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदरपुर के पास हुआ। रोडवेज बस पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे सामने से आ रही हाइड्रा से बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद घटना घटी। हादसे में बस चालक मोर सिंह निवासी ग्राम कलापुर, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में यात्रियों को चोटें नहीं आईं। थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें