फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अतिक्रमण की चपेट में सड़कें, सामान दुकान से ज्यादा बाहर

विज्ञापन
अ​भिनव सिंह - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में जगह-जगह हुए अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ गई हैं। अस्थायी अतिक्रमण ने बाजार की सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल कर दिया है। दुकान के अंदर जितना सामान नहीं, उससे ज्यादा सामान सड़क पर रखा रहता है। आधी सड़क पर व्यापारी दिनभर कब्जाए जमाए रहते हैं। बची सड़क पर ई-रिक्शा चालकों ने जहां-तहां अवैध अड्डे बना लिए हैं। फुटपाथ नहीं होने की वजह से पैदल राहगीर भी सड़क पर चलते हैं। इस कारण आए दिन लोगों में नोकझोंक हो रही है। कई गलियां इतनी संकरी हो गई हैं कि आगजनी हो तो दमकल तक पहुंच नहीं पाएगी। ऐसी स्थिति होने के बावजूद प्रशासन और नगर पालिका के जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण की वजह से शहर के किराना मंडी का सबसे ज्यादा हाल खराब है। मंडी के अंदर किराना सहित अन्य फुटकर सामान बेचने वाले व्यवसायी सुबह नौ बजते ही अपनी दुकानों के सामान को मार्केट में प्रतिस्पर्धा के चलते आधा सामान सड़क घेरकर बेचते हैं। इस गली में पूजा का सामान, थोक का किराना सामान व रोजमर्रा की घरेलू चीजों का अस्थाई अतिक्रमण बड़े पैमाने पर है। वहीं, शहर के रामस्वरूप पार्क गली में खुद की दुकानें नहीं होने पर दुकानदारों ने अवैध तरह से लकड़ी की छोटी कास्मेटिक, चुन्नी, चप्पलों की दुकानें लगाकर फुटपाथ घेर लिया है। शहर के बाजार में एक कलेक्शन के आगे कुछ इलेक्ट्रिक व्यापारियों ने भी आधी सड़क घेरकर कूलर, एसी, फ्रीज, पंखे आदि को फैला रखा है। संवाद

शहर में बढ़ते अतिक्रमण की कुछ शिकायतें मिली हैं। ईओ से बातचीत करते हुए योजना बनाकर शहर में जल्द ही अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। - विजय वर्धन तोमर, नगर मजिस्ट्रेट

अभिनव सिंह- फोटो : 1

अभिनव सिंह- फोटो : 1

अभिनव सिंह- फोटो : 1

अभिनव सिंह- फोटो : 1

अभिनव सिंह- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें