शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट बाइक सवार को डाला जा रहा पेट्रोल।संवाद
पीलीभीत। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए नियम तो कई बने। लेकिन, जिले में पालन होते हुए नहीं दिखे। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल मिल रहा है।
सरकारी कार्यालयों के अधिकांश कर्मचारी बिना हेलमेट के ही कार्यालय आ रहे हैं। बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी और ई-रिक्शा का मालवाहक वाहनों के रूप में प्रयोग भी जारी है।
26 जनवरी को जिले में नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नियम प्रभावी किया गया था। पंप संचालकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए। एक-दो दिन तो सख्ती नजर आई, इसके बाद नियमों की अनदेखी शुरू हो गई।
पेट्रोल पंप के सेल्समैन एक-दूसरे से हेलमेट मांगकर काम चलाने की सीख बाइक चालकों को देते नजर आते हैं। बुधवार को शहर के गोहनिया चौराहे के पेट्रोल पंप पर कई बाइक चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाते नजर आए।
सुबह 10:58 बजे सदर तहसील में कई बाइक चालक बिना हेलमेट के आवाजाही करते दिखे। इनमें कुछ कर्मचारी भी थे।
शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट बाइक सवार को डाला जा रहा पेट्रोल।संवाद
शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट बाइक सवार को डाला जा रहा पेट्रोल।संवाद