फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ 82 लाख में राइस मिल की कुर्क मशीनें नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएमआर का 10.60 करोड़ रुपये कीमत का चावल हड़पने के आरोप में फंसे दो राइस मिलर्स की कुर्क संपत्ति की नीलामी के लिए सोमवार को चौथी बार प्रक्रिया हुई लेकिन एक मिल की सिर्फ मशीनें ही नीलाम हो सकीं। दूसरी मिल की कुर्क संपत्ति की नीलामी के लिए बोली नहीं लगाई गई। जसवंती राइस मिल की मशीनों को 2.82 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया। जसवंती राइस मिलर पर ब्याज सहित 6 करोड़ 26 लाख 57570 रुपये और जयगुरु राइस मिल पर 4 करोड़ 73 लाख 90162 रुपये बकाया है। बची संपत्ति नीलाम के लिए फिर तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

धान खरीद में केंद्रों पर खरीदे गए धान को कूटने के लिए राइस मिलों को दिया जाता है। राइस मिलर्स को 67 प्रतिशत के हिसाब से कस्टम मिलिंग राइस का उतार गोदामों में करना होता है। वर्ष 2020 की धान खरीद में राइस मिलर्स को कूटने को दिए गए धान में तीन राइस मिलर्स ने चावल उतार नहीं किया था। कई नोटिस के बाद एक राइस मिलर ने चावल का उतार कर दिया था। दो राइस मिलर ने कई नोटिस के बाद भी चावल का उतार नहीं किया।
इस पर जसवंती राइस मिल की पार्टनर जगमोहन राय की पत्नी रजनी अग्रवाल और विजय अग्रवाल की पत्नी चमन अग्रवाल पर और जयगुरु राइस मिल के पार्टनर जगमोहन राय अग्रवाल और विजय अग्रवाल के पुत्र कपिल अग्रवाल पर चावल गबन करने की रिपोर्ट सितंबर माह में दर्ज कराई थी। दोनों राइस मिलर पर 10.60 करोड़ रुपये कीमत का चावल उतार न कर हड़पने का आरोप था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच की तो आठ सितंबर को मिल में चावल का स्टाक न मिलना पाया गया था। इसके बाद राइस मिलों को कुर्क कर लिया गया था। अब कुर्क राइस मिलों की संपत्ति का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

पहले नीलामी 30 दिसंबर को कई गई थी। नीलामी में चार लोगों ने बोली लगाई थी मगर न्यूनतम बोली भी न लगने पर कुर्क संपत्ति को नीलाम नहीं किया जा सका। इसके बाद 20 जनवरी और 28 फरवरी को फिर नीलामी हुई मगर बोली लगाने कोई नहीं पहुंचा। सोमवार को नीलाम अधिकारी/तहसीलदार अशोक गुप्ता की मौजूदगी में नीलामी हुई। एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, डिप्टी आरएमओ ज्ञानेंद्र कुमार मौजूद रहे। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को नीलामी में तीन लोगों ने भाग लिया। नीलामी में जसवंती राइस मिल की मशीनों का नीलाम 2.82 करोड़ में नीलाम किया गया। सर्वाधिक ऊंची बोली लगाने पर बहेड़ी के रिछा निवासी जुल्फिकार के नाम पर छूटी। उन्होंने बताया कि बची संपत्ति को शीघ्र ही तिथि निर्धारित कराकर नीलाम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें