फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिले सेवानिवृत्त शिक्षक, लूटपाट का आरोप

Sat, 04 Oct 2025 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र के पतरसिया पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक सेवानिवृत्त शिक्षक सड़क किनारे बेहोशी में मिले। परिजनों का आरोप है कि बैंक से पेंशन लेकर घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने नशा सुंघाकर उनके पास रखे 38 हजार रुपये लूट लिए। मामले में पुलिस को तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परेवा अनूप निवासी सुमित कुमार ने बताया कि उसके बाबा 92 वर्षीय जवाहर लाल सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से बरखेड़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अपनी पेंशन के रुपये निकालने के लिए गए थे। बैंक खुलने के बाद उन्हें रुपये निकाले और घर के लिए आ रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें अपने साथ बैठाया और नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके रुपये छीन लिए। इसके बाद उन्हें पतरसिया पेट्रोल पंप के किनारे उतारकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें पहचानकर फोन से सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें पहले सीएचसी और बाद में निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। स्टेट बैंक के मैनेजर विजय पाल ने पुष्टि की कि जवाहर लाल ने अपनी पेंशन का भुगतान लिया था, जो बैंक रिकॉर्ड में दर्ज है।
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार ने बताया कि बुजुर्ग के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह जहरखुरानी की घटना हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें