फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राजनेताओं के प्रतिनिधियों ने किया चीनी मिल के नए सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल के पटले में डाला जा रहा गन्ना । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि अमन जायसवाल और भाजपा विधायक विवेक वर्मा के प्रतिनिधि रामसरन वर्मा ने सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल के नए पराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मिल परिसर में हवन हुआ। हवन में राजनेताओं के प्रतिनिधियों ,चीनी मिल के अधिकारियों और अन्य आगंतुकों ने भाग लिया। हवन में मिल के प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश बतौर यजमान मौजूद रहे। हवन चीनी मिल मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री ने विधि विधान से कराया। उसके बाद प्रतिनिधियों ने मिल गेट पर स्थित केंद्र पर सबसे पहले गन्ना तुलवाने आए किसान जगन्नाथ और किशन लाल के गन्ना भरे वाहनों को तौला। प्रतिनिधियों ने किसान की बैलगाड़ी में जूते बैलों की पूजा की, बैलों को गुड़ खिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें