बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया पचपेड़ा में ग्राम पंचायत की जमीन पर रातों-रात पॉपुलर के 56 पेड़ काट दिए गए। इस मामले में बरखेड़ा पुलिस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
खजुरिया पचपेड़ा ग्राम पंचायत के मजरा मोहम्मद गजनमपुरा में अमेठी नदी तथा रामचंद्र के खेत के बीच में लगे पॉपुलर के पेड़ 31 दिसंबर की रात में काट लिए गए थे। प्रधान राजेंद्र कुमार ने इस मामले में अकील अहमद निवासी पोटकला, महेश कुमार निवासी अमखेडिया तथा अनिकेत कुमार निवासी पतरासा कुंवरपुर के खिलाफ बरखेड़ा थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद