फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवकों को निर्वस्त्र कर जुलूस निकालने के मामले में पांच पर रिपोर्ट

Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में रविवार देर शाम दो युवकों को पीटने, निर्वस्त्र कर जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दूसरे दिन पांच मंगलामुखियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी निवासी महिला ने बताया कि उनका बेटा थाना करेली के एक गांव निवासी अपने दोस्त के साथ मिलकर नगर में ही नाच-गाना करते हैं। यह बात नगर के कई मंगलामुखियों को नागवार लगती थी। उन लोगों ने बेटे से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
रविवार को देर शाम मंगलामुखियों ने नगर में एक स्थान से दोनों को पकड़ लिया। उन्हें घर ले जाने के बाद उनका मुंडन करने के साथ ही पिटाई की। निर्वस्त्र कर युवकों से अश्लीलता भी की। इसके बाद निर्वस्त्र कर नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की थी। इसके बाद दोनों युवकों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में नगर की आयशा, मधु, शिवानी, लवी और नईम को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें