फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांचवें दिन दर्ज हुई दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांचवें दिन दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूप सिंह निवासी जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि उसने पुत्री रमन देवी का विवाह एक वर्ष पूर्व दियोरिया कोतवाली के गांव पट्टी निवासी विपिन कुमार के साथ किया था। विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया। बावजूद इसके पुत्री के ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग को लेकर रमन देवी को परेशान करते थे। इस बीच दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन बात नहीं बनी।
आरोप है कि 21 अप्रैल को ससुराल वालों ने रमन देवी की गला दबाकर हत्या कर दी, और आत्महत्या दिखाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया। सूचना मिलने पर जब तक मायके वाले पहुंचे। ससुराल वाले भाग गए। जगन्नाथ प्रसाद की सूचना पर दियोरिया पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम उसी दिन करा दिया था।
विज्ञापन

कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि जगन्नाथ प्रसाद की तहरीर पर बृहस्पतिवार को दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसमें रमन देवी के पति विपिन कुमार, ससुर नंदराम और सास रामकली को नामजद किया गया है।

अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज



बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र में बीते 24 घंटों में तीन महिलाओं से गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



गांव हिम्मतपुर निवासी विमला देवी ने बताया कि गांव के ही झाजन लाल ने बुधवार की शाम उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर डंडे से पिटाई की। इससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई। उधर, गांव वहादियां निवासी बिटोली देवी पत्नी स्व. भगवान दास ने बताया कि बुधवार की रात 12 बजे गांव के चंद्रपाल और मोहनलाल दीवार फांदकर उनके घर में आए। शोर मचाने पर आरोपियों ने मारपीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




कस्बा दियोरिया निवासी मधु देवी पत्नी नंदलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह गांव के ही श्याम बिहारी ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज किया। डंडे से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि तीनों महिलाओं की तहरीर पर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें