फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार से कुचल कर युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
सत्येंद्र का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड के गांव अहिरपुरा मोड़ पर बृहस्पतिवार की दोपहर कार से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खरगापुर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई सत्येंद्र कुमार (28) पुत्र लालाराम बृहस्पतिवार को दोपहर गांव से बाइक से नगर को आ रहे थे। रास्ते में अहिरपुरा मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से कुचलकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर वाले और पुलिस वाले भी स्वास्थ्य केंद्र में आ गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक की मां विद्या देवी, पिता लालाराम, भाई अभिषेक कुमार और पत्नी सरला देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें