फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: डीजे पर डांस कर रही युवती से रिश्तेदारों ने की शर्मनाक हरकत, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 27 Nov 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीड़ित युवती की भाभी ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि महिला की शादी सालगिरह पर रिश्तेदारों ने उसकी ननद से छेड़खानी की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में शादी सालगिरह पर डीजे पर डांस कर रही महिला की ननद से कुछ रिश्तेदारों ने अपने साथ डांस करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी गई। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला ने बताया कि बीती 30 अगस्त को उसने अपनी सालगिराह मनाई थी। इसमें उसने अपने सभी रिश्तेदारों को भी बुलाया था। इस दौरान उसकी ननद भी आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी ननद डीजे पर डांस कर रही थी। तभी गांव चिड़ियादाह के आदित्य कश्यप उर्फ बंटू, अजय कश्यप, पवन और नरेश भी नशे की हालत में डीजे पर पहुंच गए। 

ये भी पढ़ें'तलवार के डर से पहन ली सलवार': ओवैसी पर बोले महंत राजू दास- आपके पूर्वज सनातनी थे, घर वापसी कर लें
विज्ञापन


ननद का हाथ पकड़ते हुए डीजे पर डांस करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो वह लोग उसके साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद महिला के पति व उनके दोस्त ने ननद को जैसे-तैसे इन लोगों बचाया व घर के अंदर किया। इसके बाद उक्त लोग घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


महिला व उसकी ननद से फिर से खींचातानी शुरू कर दी। लोगों के इकट्ठा होने पर युवक धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने मामले की शिकायत कई बार थाना सुनगढ़ी में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उक्त चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें