फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा बहला-फुसलाकर ले गया रिश्ते का मामा, 21 सितंबर से है लापता

Sun, 08 Oct 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव की रहने वाली छात्रा शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। 21 सितंबर को वह स्कूल गई थी। इसके बाद घर वापस नहीं आई। उसकी मां ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली छात्रा 21 सितंबर से लापता है। वह स्कूल जाने के बात कहकर घर से गई। उसकी मां का आरोप है कि रिश्ते का मामा बहला फुसलाकर छात्रा को भगा ले गया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी पुत्री शहर के एक स्कूल में पढ़ती है। 21 सितंबर को बेटी सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसके बाद देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास करने के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल सका। 

शाहजहांपुर जिले का रहने वाला है आरोपी 
बाद में जानकारी मिली कि शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव खेड़ा संडा निवासी रामभजन का पुत्र रामलखन उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। जानकारी मिलने के बाद उक्त लोगों से लड़की वापस भेजने की बात कही गई, तो रामभजन व उसकी पत्नी जशोदा देवी ने लड़की को भेजने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने मामले की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र और मां के खिलाफ छात्रा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें