फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कांवड़ यात्रा के मार्गों की परखी हकीकत, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर

Sun, 13 Jul 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एएसपी विक्रम दहिया के साथ अमरिया से सितारगंज और मझोला मार्ग का निरीक्षण कर हकीकत को परखा। इस दौरान साफ-सफाई से लेकर पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने निर्देश दिए। डीएम ने तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की यात्रा के दौरान मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान एसडीएम मयंक गोस्वामी, सीओ विधि भूषण सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इकोत्तरनाथ मंदिर जाने वाला मार्ग के गड्ढे भरने का शुरू हुआ काम


घुंघचाई। सावन मास में श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने के लिए दिक्कत न हो इसको लेकर उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने इकोत्तरनाथ मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मजदूरों को बुलाकर रास्ते के गड्ढे भरने का काम भी शुरू कराया। संवाद


-
कांवड़ियों के रूट मार्ग पर रखें साफ-सफाई : आस्था अग्रवाल

पीलीभीत। शनिवार को पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने सावन के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा हेतु मंदिर मार्गों की विशेष सफाई के लिए पालिका कर्मचारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार से पहले रात झाड़ू लगाकर सड़कें साफ की जाएंगी और चूना डाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन


कार्यक्रम सफल बनाने में करें सभी लोग सहयोग

बीसलपुर। कोतवाली में शनिवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सभी लोगों का सहयोग मांगा गया। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग कांवड़ यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने-अपने स्तर से हर संभव सहयोग व मदद करें। इस दौरान छुट्टा पशुओं को रोकने का पूरा प्रयास करें। बैठक में एसडीएम नागेंद्र पांडेय,सीओ प्रगति सिंह,कोतवाल संजीव शुक्ला, हरपाल गंगवार,मुकेश गुप्ता,हरिओम गंगवार,घनेंद्र गंगवार,राशिद अली और अजय कुमार समेत शांति समिति के काफी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें