फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर में दो वर्षों से नहीं हुआ राशन कार्डों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिकारियों, कर्मचारियों की उदासीनता के कारण तहसील क्षेत्र में पिछले 28 माह में एक भी राशन कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाया है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में अपात्रों के राशन कार्ड प्रचलित होने की आशंका है। स्थिति यह है कि पात्र अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे, जबकि अपात्र मुफ्त खाद्यान्न का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में अपात्रों के राशन कार्ड बड़े पैमाने पर जारी होने का मामला संज्ञान में आने के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने माह अक्तूबर 2023 में यहां के तत्कालीन एसडीएम महिपाल सिंह को राशन कार्ड का सत्यापन कराए जाने का निर्देश दिया था।
एसडीएम ने 31 अक्टूबर 2023 को तहसील क्षेत्र के सभी खंड विकास अधिकारियों और नगरीय निकायों अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के राशन कार्डों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों विभागों के कर्मचारियों को क्षेत्र आवंटित कर सत्यापन करने के निर्देश जारी कर दिए थे। एसडीएम ने सत्यापन की दैनिक रिपोर्ट क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय में जमा करने के भी निर्देश दिए थे। इसकी दैनिक समीक्षा होनी थी। कई स्तरों पर आदेश-निर्देश के बावजूद सत्यापन कार्य नहीं हुआ। अब तमाम पात्र उपभोक्ता एसडीएम कार्यालय और आपूर्ति कार्यालय में रोजाना चक्कर काटते हैं। संपूर्ण समाधान दिवस शिविरों में भी इस तरह के मुद्दे उठ चुके हैं। सत्यापन में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, उनसे बात करने पर पता चला कि पहले से ही विभागीय कार्य काफी ज्यादा है। इसलिए कार्यों में देरी हो रही है। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें