फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पानी के बहाव में कटी रामनगर-जराकोठी सड़क, आवागमन ठप

Wed, 02 Jul 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव में कटी रामनगर-जराकोठी जाने से वाली सड़क संवाद
विज्ञापन
दियोरिया। पानी के तेज बहाव के कारण दियोरिया कला क्षेत्र में रामनगर से जराकोठी जाने वाली सड़क कट गई। इससे करीब 20 गांवों के लोग प्रभावित हो गए।
विज्ञापन

रामनगर से जराकोठी जाने वाली सड़क पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग से जुड़ी है। इस सड़क से 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण और अन्य राहगीरों का आवागमन रहता है। अधिकांश लोग इसका शार्टकट के रूप में प्रयोग करते हैं। सड़क से सटकर ही शारदा सागर खंड से निकलकर निगोही रजवाहा की ओर बहती है। बारिश की वजह से नहर में पानी का दबाव बढ़ गया। मंगलवार तड़के नहर की पटरी कट गई। पानी के बहाव से रामनगर-जराकोठी मार्ग भी कट गया।
विज्ञापन

सड़क 10 फुट से अधिक चौड़ाई में कटी है। मार्ग कटने से रामनगर, दियोहना, पैंतबोझी, नऊआ नगला, बढैपुरा कुसुमा, बल्देवपुर, पिपराई, आमडांड पट्टी आदि गांवों के ग्रामीणों का संपर्क कट टूट गया है। सड़क कटने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना तहसील और सिंचाई विभाग को दी गई। एसडीएम नागेंद्र पांडेय, तहसीलदार आशीष गुप्ता, सिंचाई विभाग के एई सियाराम आदि ने मौके पर पहुंचकर नहर पटरी की मरम्मत कराई है। कटी सड़क के स्थान पर भी मिट्टी डालने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें