फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जगह-जगह हुए फाल्ट, फेस की समस्या से परेशान हुए उपभोक्ता

Wed, 02 Jul 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य करता उर्जा निगम का कर्मचारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बिजली लाइनों में जगह-जगह हुए फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हुए। बिजली कटौती का असर कामकाज पर भी पड़ा। अन्य इलाकों में बिजली कटौती का खेल पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के उपभोक्ताओं को बिजली की अघोषित कटौती से निजात नहीं मिल रही है। मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे मोहल्ला शाहरूख में राजा साहब के मंदिर के पास केबल शॉर्ट होने से दूसरा फेस नहीं आया। इसी समय चावला चौराहे से होली चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर केबल में समस्या आने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9:30 बजे मीना बाजार, नई बस्ती चौराहा, मोहल्ला जोशी टोला और काला मंदिर मार्ग पर टाउन नंबर एक पर मरम्मत कार्य की वजह से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी।
शहर के मोहल्ला डालचंद में देर रात से सुबह तक फेस की समस्या बनी रही। सुबह करीब 11 बजे सुनगढ़ी थाने पर 11 केवी के जंपर पर दिक्कत आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दोपहर करीब 1:30 बजे छतरी चौराहा फीडर के मौर्या मार्केट के पास लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, आवास विकास, साहूकारा, बाजार गेट, तुलाराम, राजीव कॉलोनी, गोदावरी स्टेट, निरंजनकुंज, अवध नगर आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगह दिक्कतें आई थीं। जहां टीम को भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें