फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी का ट्वीट, रेलमंत्री से बेरोजगार छात्रों के हक में फैसला लेने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर बेरोजगार छात्रों का मुद्दा उठाया है। रेल मंत्री से बेरोजगार छात्रों के हक में फैसला लेने का आग्रह किया है। सांसद ने आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के केंद्रों को आवेदकों के निवास से सैकड़ों किलोमीटर दूर बनाए जाने को लेकर 4 जून को पहला पत्र रेलमंत्री को लिखा था।
विज्ञापन

पत्र में परीक्षा केंद्र 100-200 किलोमीटर की दूरी पर बनाए जाने एवं आवेदकों को जाने के लिए रेल किराए में रियायत तथा अतिरिक्त बोगी की व्यवस्था करने का सुझाव दिया था। इसी मामले में सांसद ने बुधवार को एक बार फिर रेलमंत्री को पत्र लिखा।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि रेल भर्ती बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदक परेशान हैं। वे ट्वीट करके पूछ रहे हैं कि रेलमंत्री ने क्या कार्रवाई की? इसके जवाब में वह निरुत्तर हो जाते हैं, क्योंकि आपके द्वारा अभी तक कोई नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया। सांसद ने कहा कि अब परीक्षा में कुछ ही दिन रह गए हैं। अगर समय रहते कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आर्थिक रूप से कमजोर उन हजारों परीक्षार्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी जो रेलमंत्री से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें