फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मेडिकल स्टोरों पर नहीं मिले फार्मासिस्ट, क्रय विक्रय पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। चारे की दुकानों से ऑक्सीटॉक्सिन इंजेक्शन की बिक्री की सूचना पर ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस के साथ शहर के मोहल्ला पकड़िया स्थित दो दुकानों पर छापा मारा। काफी देर तक चली पड़ताल के बाद भी टीम को इंजेक्शन नहीं मिले। चेतावनी देकर टीम चली गई। वहीं, तीन मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट न मिलने पर तीनों में क्रय विक्रय पर रोक लगाते हुए जवाब मांगा है। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि जानवरों के चारे की दुकानें से ऑक्सीटॉक्सिन इंजेक्शन की बिक्री चल रही है। इसे डेयरी संचालकों को बेचा जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिले की औषधि निरीक्षक बबीता रानी, शाहजहांपुर के देशबंधु, बदायूं के नवनीत कुमार ने टीम के साथ मोहल्ला पकड़िया में छापा मारा। दुकानों की पड़ताल में टीम को कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीम ने आसपास के इलाकों में मेडिकल स्टोरों की जांच की। औषधि निरीक्षक बबीता रानी ने बताया कि तीन मेडिकल स्टोरों पर क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है। यहां पर फार्मासिस्ट नहीं मिले थे। जवाब मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें