फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर अजगर देख ग्रामीणों में मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। जंगल से दूर आबादी इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार सुबह बिलसंडा के गांव जमुनिया ताल्लुके ईंटगांव के बाहर खड़े पेड़ पर अजगर की मौजूदगी देख गांव वालों में हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह अजगर को डंडे की मदद से नीचे उतारा और सूचना वन विभाग को दी। हालांकि वनकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले अजगर खेतों में जाकर गुम हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण गांव से बाहर टहलने के लिए निकले। उसी दौरान कुछ ग्रामीण गांव के बाहर खड़े पेड़ के नीचे रुके तो उनकी नजर ऊपर मौजूद अजगर पर पड़ी। ग्रामीणों के मुताबिक अजगल करीब छह फिट लंबा था। इसका पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने डंडे की मदद से अजगर को पेड़ से नीचे उतार लिया और सूचना वन विभाग को दी। कुछ देर रुकने के बाद अजगर खेतों की ओर निकल गया। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि अजगर की सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन अजगर की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है।

देर शाम पकड़ में आया अजगर
शुक्रवार सुबह जमुनिया गांव की सीमा में पहुंचा अजगर खेतों की ओर निकल गया था। दोपहर बाद पुन: खेत से बाहर निकल आया। जिसपर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को कब्जे में लिया। वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि अजगर को कब्जे में लेकर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें