फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। वर्कशॉप मालिक अरमान की हत्या के मामले में नामजद किए गए आरोपियों को जेल न भेजे जाने के विरोध में अरमान के परिवार वालों ने कई लोगों के साथ गुरुवार आधी रात तक कोतवाली में हंगामा, प्रदर्शन किया। एसडीएम, सीओ ने जांच के बाद सही कार्रवाई और शीघ्र ही घटना का सही वर्कआउट कराने का आश्वासन दिया, तब नाराज लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मोहल्ला गनेशगंज राजन टाकीज वाली गली निवासी अरमान का शव पूरनपुर-मैंगलगंज हाईवे पर घाटमपुर के आगे सड़क किनारे सोमवार की शाम को मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अरमान की मौत सिर के आई चोटों से होना स्पष्ट हुआ। पुलिस ने बुधवार को अरमान के भाई शक्ति कुमार की ओर से अरमान के साथी सुधीर कॉलोनी निवासी अंकुर अग्रवाल, बंडा बस स्टैंड के समीप रहने वाले लाडी सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। घटना के बाद से दोनों नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या और हादसे को लेकर उलझी हुई है। अरमान के परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम को नगर में कैंडल मार्च निकाला। स्टेशन चौराहा पर एसडीएम की गाड़ी रोककर घेराव किया। बाद मेें कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर प्रदर्शन किया। हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि मिलीभगत के नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस आरोपियों का चालान नहीं कर रही है। देररात एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ कमल सिंह भी कोतवाली पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने मामले में जांच होने के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अफसरों का कहना था कि घटना को लेकर सबूत एकत्र किए जा रहे है। घटना हादसा है या हत्या इसका शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। तब नाराज लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें