फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में पहुंचा 15 फीट लंबा अजगर, देख कर डर गए लोग

विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र के गांव कंजिया सिंहपुर में निकला विशाल अजगर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर हिंसक वन्यजीवों के अलावा अजगर की भी सक्रियता बढ़ रही है। सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्र के कंजिया सिंहपुर क्षेत्र की आबादी में विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा। एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर जंगल क्षेत्र में सुरक्षित उसको छोड़ दिया गया। वनकर्मियों के मुताबिक अजगर की लंबाई 15 फीट और वजन डेढ़ क्विंटल के करीब थी।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल का वातावरण वन्यजीवों के लिए मुफीद बना हुआ है। जंगल में बाघ, हिरन, पाड़ा के अलावा सांपों की भी विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है। इधर षिकार की तलाष में अजगर भी आबादी क्षेत्र के निकट पहुंच रहे हैं। सोमवार को कलीनगर तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कंजिया सिंहपुर में ग्रामीण समीर के घर के निकट विशाल अजगर पहुंच गया। लंबा चौड़ा अजगर देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना नौजल्हा वन चैकी के स्टाफ को दी गई। वन दरोगा मोहित सिंह के नेतृत्व में रवि, सुरेंद्र समेत वनकर्मी मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद अजगर का रेस्क्यू शुरू किया गया। विशाल होने के चलते अजगर को पकड़ने में वनकर्मियों के पसीने छूट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर पकड़ में आ सका। इसके बाद जंगल क्षेत्र के सुरक्षित स्थान पर ले जाकर अजगर को छोड़ दिया गया। रेंजर अरूण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 15 फीट और वजन डेढ़ क्विंटल था। जिसको सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें