थाईलैंड में आयोजित सेमिनार में बेस्ट फैकल्टी का पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्राचार्य स्रोत : स्व
बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर के प्राचार्य को थाईलैंड में हुए सेमिनार में पुरस्कृत किया गया है। सेमिनार से लौटे प्राचार्य का विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वागत-सम्मान किया।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दिनेश चंद्रा को सुआन सुनंधा राजाभात विश्वविद्यालय बैंकॉक भाईलैंड की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में बेस्ट फैकल्टी के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। लौटने पर सोमवार को महाविद्यालय परिवार व छात्र-छात्राओं ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्राचार्य ने सेमिनार के अनुभवों व विचारों को शिक्षकों व छात्र-छात्राओं से साझा करने के साथ इस शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में भी एक राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने की जानकारी दी। संवाद