पीलीभीत। जिले में सोमवार तड़के से दोपहर 12 बजे तक झमाझम बारिश हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर से लेकर कस्बों तक निचले इलाके में हुए जलभराव से लोग परेशान रहे। शहर के चावला चौराहे और बिलसंडा क्षेत्र में लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। शहर में तीन हजार उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। बरखेड़ा में पांच घंटे बिजली गुल रही। जिले में औसत 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।
तड़के शुरू हुई बारिश से शहर में चावला चौराहे के समीप गली में, अशोक कॉलोनी में गेट के पास, मंदिर के समीप, मोहल्ला सुनगढ़ी, गौहनिया चौराहे के समीप, नगरपालिका परिसर में, निर्माणाधीन सड़क के किनारे आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। इसके अलावा पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती इंटर कॉलेज के समीप निर्माणाधीन पुलिया के पास से आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस अड्डे के समीप भी लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई अन्य स्थानों पर भी जलभराव के कारण दिक्कत आई।
चार डिग्री गिरा पारा, फसलों को फायदा
बरसात शुरू होने के बाद जिले में सोमवार तड़के से दोपहर 12 बजे तक पहली बार तेज बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को 35 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह बारिश धान, गन्ना समेत अन्य फसलों के लिए लाभकारी है। किसी भी फसल को बारिश से नुकसान की संभावना नहीं है। सोमवार को अधिकतम 29.6 तो न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम 33.2 तो न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीसलपुर : गली-मोहल्लों और सरकारी कार्यालय परिसर में भरा पानी
बीसलपुर। बारिश से नगर के अधिकतर मोहल्लों और काॅलोनियों की सड़कों पर जलभराव हो गया। पीलीभीत मार्ग पर बारह पत्थर चौराहे से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तक जलभराव रहा। ब्लॉक परिसर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर, चीनी मिल, गन्ना समिति, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज, बिजली उपकेंद्र और बाल विकास परियोजना कार्यालय के परिसर में जलभराव के कारण परेशानी आई। गांव चौसरा, गांव मटेना और गांव गंगानगर के पास स्थित रेलवे के अंडरपास में जलभराव से दिक्कत रही। बारिश से धान और गन्ने की फसल में काफी लाभ पहुंचा है। संवाद
बरखेड़ा : नाला सफाई की खुली पोल
बरखेड़ा। झमाझम बारिश ने नगर पंचायत की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। कस्बे के अधिकतर वार्डाें में जलभराव रहा। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कस्बे के निचले इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। बारिश होने से बिजली आपूर्ति भी करीब छह घंटे बाधित रही। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
पूरनपुर : नाले हुए चोक, जलभराव से जूझे लोग
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बाजार में रोजाना की तरह भीड़-भाड़ नहीं रही। सरकारी कार्यालयों में फरियादियोंं के नहीं पहुंचने से सन्नाटा पसरा रहा। पूरनपुर देहात के निचले इलाके के घरों में भी जलभराव रहा। बारिश के चलते जगह-जगह चोक नालों को खोलने मेें सफाई कर्मचारी जुटे रहे। पूरनपुर देहात में जलभराव को लेकर कई स्थानों पर जेसीबी की सहायता से रुके पानी के बहाव को खुलवाया गया। संवाद
बारिश में बदहाल हुई सिक्किम में बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह के घर की सड़क स्रोत : ग्रामीण
बारिश में बदहाल हुई सिक्किम में बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह के घर की सड़क स्रोत : ग्रामीण
बारिश में बदहाल हुई सिक्किम में बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह के घर की सड़क स्रोत : ग्रामीण
बारिश में बदहाल हुई सिक्किम में बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह के घर की सड़क स्रोत : ग्रामीण
बारिश में बदहाल हुई सिक्किम में बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह के घर की सड़क स्रोत : ग्रामीण
बारिश में बदहाल हुई सिक्किम में बलिदान हुए हवलदार लखविंदर सिंह के घर की सड़क स्रोत : ग्रामीण