फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती बनी दुखदायी

Tue, 04 Jul 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ड्रमंड कॉलेज में लाइट सही करता कर्मचारी।
विज्ञापन
पीलीभीत। अधिकारियों की उदासीनता के चलते शहरवासियों को समय से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बिजली मिलने केे बाद भी अघोषित कटौती से उपभोक्ता दिन भर परेशान रहते है। इसके बाद भी इस समस्या से विभाग निजात नहीं दिला पा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को उमस भरी गर्मी से लोग वैसे ही परेशान रहे। इसके बाद भी दिन भर हुई अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी और अधिक बढ़ गई। कहीं बिजली फाल्ट होने से घंटाें बिजली प्रभावित रही तो कही लाइट आने के बाद भी फेस न मिल पाने से उपभोक्ता उपयोग न कर सके। इससे शहर के कई मोहल्ले प्रभावित होते रहे। हालांकि सूचना पर पहुंचकर बिजली कर्मचारियों ने लाइट को सही भी कराया है।
रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे माना मियां की मजार शरीफ के पास लगभग एक घंटा बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। तो वहीं राजीव कॉलोनी में फेस की समस्या लोगों को कई घंटों तक रुलाती रही। इसके अलावा खकरा, माधोटांडा रोड स्थित गौहनिया चौराहे के पास, पंजाबियान, लाल रोड, रामस्वरूप पार्क, खुशीमल आदि जगह पर बिजली के छोटे छोटे फाल्टों के आने से बिजली व्यवस्था प्रभावित होती रही। हालांकि जानकारी मिलने पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली व्यवस्था को दुरूस्त किया।
विज्ञापन

-
ड्रमंड कॉलेज की चार दिनों से बिजली गुल
विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते ड्रमंड कॉलेज की लाइट पिछले चार दिनों से खराब हो गई थी। इससे वहां रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को काफी समस्याएं होती रही। इसके अलावा विभागीय कार्याे में कर्मचारियों को काफी समस्याएं आई। जिसे सोमवार को सही किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें