फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पावर काॅरपोरेशन के संविदा कर्मी को रिश्वत लेते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग उपभोक्ता से बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी घूस
विज्ञापन

शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी

बीसलपुर (पीलीभीत)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने सोमवार शाम बिजली उपकेंद्र बीसलपुर के संविदा कर्मचारी रिंकू यादव को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। पावर काॅरपोरेशन के संविदा कर्मी ने दिव्यांग सरताज से घरेलू बिजली कनेक्शन लिए तीन हजार रुपये घूस मांगी थी। इस संबंध में मामला भी दर्ज करा दिया गया है।
कोतवाली के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी दिव्यांग सरताज खान ने छह मार्च को बरेली के भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय में शिकायत की। बताया कि वह अपने घर पर बिजली कनेक्शन कराना चाहता है। उसने बीसलपुर विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात संविदा कर्मी रिंकू यादव से संपर्क किया तो उसने कनेक्शन की एवज में तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारी अनुमति के बाद सोमवार की शाम बीसलपुर पहुंचे। दिव्यांग सरताज ने बिजली कर्मी को रिश्वत देने के लिए बरेली मार्ग पर कचहरी के पास बुलाया। टीम ने सरताज को रिश्वत देने के लिए पाउडर लगे नोट अपने पास से दिए। कर्मचारी ने सरताज से तीन हजार रुपये लिए और बिजली कनेक्शन जल्द हो जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रिंकू यादव के रुपये लेते ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने उसे दबोच लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें विद्युत उपखंड कार्यालय बीसलपुर के संविदा कर्मचारी कोतवाली के गांव नीवाडांडी निवासी रिंकू यादव को नामजद किया गया है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। टीम आरोपी कर्मचारी को अपने साथ बरेली ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें