फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे के इंतजार में टनकपुर हाईवे किनारे के गड्ढे, बेपरवाह जिम्मेदार

विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा​धिकारी के आवास के बाहर खुदा पड़ा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। निजी कंपनी की ओर से गैस लाइन डालने के लिए टनकपुर हाईवे के किनारे गड्ढे खोदकर उनका सही से पटान नहीं किया जा रहा है। गड्ढों को कई दिन तक उसी हालत में छोड़ दिया जा रहा है। हादसे को दावत दे रहे इन गड्ढों के पास न तो संकेतक लगाया गया और न अन्य ही अन्य सुरक्षा इंतजाम। मनमाने तरीके से खोदे जा रहे इन गड्ढों से नगरपालिका और एनएचएआई बेपरवाह है।
विज्ञापन


टनकपुर हाईवे से आवागमन करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को हाईवे पर संभलकर सफर करने की जरूरत है। सड़क के किनारे पर कई जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो किसी भी समय हादसे की वजह बन सकते हैं। इन गड्ढों को गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए निजी कंपनी की ओर से खोदा गया है। कई स्थानों पर काम पूरा होने के बाद भी गड्ढों को सही तरह से भरा नहीं गया है।
लापरवाही इतनी है कि गड्ढों के पास कोई बैरिकेडिंग तक नहीं लगाई गई है। कचहरी से नौगवां चौराहे की ओर आने वाले रास्ते में यह सीएमओ आवास के बाहर, यशवंतरी चौराहे पर, संजय राॅयल पार्क के बाहर व नौगवां चौराहे के करीब यह गड्ढे खोदे गए हैं। पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढा खोदने की अनुमति संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संंजीव कुमार व जेई सत्येंद्रनाथ ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन



पालिका क्षेत्र में गड्ढा खोदने का नियम
अगर नगर पालिका क्षेत्र में कोई गड्ढा खोदने की किसी विभाग या अन्य प्राइवेट कंपनी को जरूरत पड़ती है तो विभाग संबंधित नगर पालिका के निर्माण विभाग को लिखित सूचना करेगा। इसके बाद नगर पालिका के निर्माण अभियंता की ओर से स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। गड्ढा खोदने से पालिका के नुकसान का आंकलन किया जाएगा। इसी के साथ संबंधित विभाग या कंपनी से पालिका के नाम बैंक से बंधक की गई एफडीआर ली जाएगी।


पालिका क्षेत्र में खोदे गए गड्ढों के बारे में जानकारी नहीं है। निर्माण विभाग से जानकारी कर गड्ढों को खोदने वाले संस्थान से ही इन्हें भरवाया जाएगा। - संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें