बीसलपुर में इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने मनाया तीज महोत्सव स्रोत क्लब
बीसलपुर। इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने शुक्रवार को क्लब कार्यालय पर हरियाली तीज महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि वंदिता शर्मा ने इनर व्हील प्रार्थना व गणेश वंदना से महोत्सव की शुरुआत की।
इसके बाद महिलाओं ने तीज के गीत गाए और समूह में नृत्य किया। उन्होंने करीब 24 गरीब बच्चों को खाद्य सामग्री व स्कूल बैग बांटे। वंदिता शर्मा ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न दिए। क्लब की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन शिल्पा अग्रवाल ने किया। इस दौरान पूजा अग्रवाल, रूबल अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल मौजूद रहीं। संवाद