फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश में तेज हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता, फसलें गिरीं; शहर में जलभराव से लोग परेशान

Sun, 10 Sep 2023 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव से लोगों की आफत हो गई। झमाझम बारिश से रामलीला रोड, नौगवां पकड़िया रोड, टनकपुर हाईवे किनारे पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। उधर, बारिश में तेज हवा चलने से गन्ना और धान की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। 
 
विज्ञापन
तेज हवा के कारण धान की फसल गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। रात में भी झमाझम बारिश हुई। रविवार को सुबह की शुरुआत भी बारिश के बीच हुई। बारिश से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन सड़कों पर जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। झमाझम बारिश से रामलीला रोड, नौगवां पकड़िया रोड, टनकपुर हाईवे किनारे पानी भर गया। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


करीब एक पखवाड़े बाद हुई बारिश धान और गन्ना की फसलों के लिए संजीवनी साबित होती, लेकिन तेज हवा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। धान और गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई। इससे नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस ढाका के अनुसार अभी तक 40 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। रविवार रात और सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- इकरा बी की प्रेम कहानी: प्यार में प्रीति बन आकाश संग लिए सात फेरे, कहा- हलाला और तीन तलाक से लगता था डर
विज्ञापन

 

Trending Videos

बारिश से जनजीवन पर असर 

शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी है। बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। बारिश का असर जनजीवन पर भी देखा गया है। गरीब तबके के लोग काम-धंधे पर नहीं जा सके। रिक्शा चालकों को भी कम ही सवारी मिलीं। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहे के पास जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गन्ना तिराहे पर हाईवे के गड्ढों में पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ। रामलीला रोड भी तालाब बन गई।
विज्ञापन

धान की फसल गिरने से झड़ गया बालियों का फूल

बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में गन्ने के अलावा धान की फसल भी गिर गई है। चूंकि ज्यादातर धान की फसल में बाली पर फूल आ चुका है, ऐसे में फसल गिरने से उत्पादन कम होने की आशंका है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से अधिकांश खेतों में धान की फसल गिर गई है। फूल झड़ने से किसान उत्पादन कम होने की आशंका जता रहे हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि गांव जटपुरा, अमरैयाकलां, नवदिया, पचपेड़ा, हरसिंहपुर में कई खेतों में धान की फसल गिर गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें