फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिक रफ्तार वाले वाहन चालकों के घर पहुंचेगा ई-चालान

Thu, 01 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर हुए कार्यक्रम में संबो​धित करते गन्ना राज्यमंत्
विज्ञापन
पीलीभीत। हादसों पर रोकथाम के लिए जिले में जल्द ही नई व्यवस्था लागू की जाएगी। तेज रफ्तार वाहनों का ई-चालान चालकों के घर भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ के अवसर पर इसकी जानकारी दी गई। लोगों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई। जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर गांधी सभागार में कार्यक्रम हुआ। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव और एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार का स्वागत किया। गन्ना राज्यमंत्री ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना राज्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत में परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में बेहतर काम किया है। सभी विभाग सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ओवर स्पीडिंग को रोकने के लिए शीघ्र ही नई व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का ई-चालान उनके घर भेजा जाएगा।
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव को सड़क सुरक्षा माह के उद्देश्यों के बारे में बताया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित परिवहन विभाग, परिवहन निगम, पुलिस, शिक्षा, समस्त निर्माण एजेंसियां (नोडल-लोनिवि), पंचायती राज विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक से 31 जनवरी तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया। इसके बाद शहर में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें