फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्रांति पार्टी बनाने के बाद भी में आए थे कल्याण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह नगर में तीन बार आए थे। 2012 में राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी बनाने पर उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में उतारे थे। पूरनपुर और बरखेड़ा विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सभा भी की थी।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह वर्ष 1988 में रामलीला मेला में हुई एक सभा को संबोधित करने आए थे। दियोरिया जंगल में वर्ष 1992 में, चर्चित कटरुआ कांड में 29 लोगों के मारे जाने की घटना पर भी वे पूरनपुर आए थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बाद में भाजपा छोड़कर उन्होंने अपनी राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी बनाई थी। वर्ष 2012 में उन्होंने अपनी पार्टी से पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध को प्रत्याशी उतारा था। बरखेड़ा विधानसभा में भी राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी का प्रत्याशी मैदान में था। तब उन्होंने असम हाईवे पर पूर्व विधायक हरिश्चंद्र खंडेलवाल के प्लाट में आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध के लिए सभा को संबोधित किया था। नगर के सराफ व्यापारी नरेश चंद्र वर्मा लंबे समय से उनके करीब से जुड़े रहे। नरेश चंद्र वर्मा के चुनाव प्रचार को भी एक बार नगर में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें