फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोई दे रहा अस्पताल पहुंचाने की सुविधा तो कोई बन रहा आर्थिक मददगार

Thu, 11 Dec 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज होते ही दावेदारों में भी गजब का सेवाभाव देखने को मिलने लगा है। खुद को बेहतर दर्शाने के लिए पंचायतों में सक्रियता बढ़ाकर बीमारों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर किराए पर वाहन उपलब्ध कराने तक के लिए दावेदार तैयार हैं। अधिकांश समय गांव के लोगों के बीच मौजूदगी दर्ज कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही दावेदार ग्राम पंचायत में अपनी जिम्मेदारी बढ़ाने लगे हैं। लोगों की नाराजगी को दूर करने के पैतरे अपनाए जा रहे हैं। इसके लिए दावेदार छोटे-बड़ों से संपर्क साधने के साथ ही उनका समर्थन पाने के लिए हर जुगत कर रहे हैं। गांव में आर्थिक रूप से कमजोर को बीमार होने की स्थिति में अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं। खुद के साथ किराए पर वाहन करके भी भेजा जा रहा है। अपनी मजबूती को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद को भी पीछे नहीं हट रहे हैं। युवाओं को रिझाने के लिए खेल मैदान के साथ अन्य घोषणाएं करने का दौर भी शुरू हो गया है। दावेदार लोगों के बीच मौजूदगी बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों को भी सतर्क करने पर जोर दे रहे हैं। देर रात तक गांव में चौपाल का रूप देकर चर्चाओं का दौर तेजी से बढ़ गया है।
बड़ा गांव में भी पंचायत चुनाव की सरगर्मी दिखने लगी है। दावेदार लोगों के बीच पहुंचकर समर्थन मांगने लगे हैं। हर कोई विकास का बेहतर दावा कर लोगों को जोड़ने में जुट गया है। पंचायत के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पंचायत चुनाव के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। बेहतर विकास और बिना भेदभाव के योजना का पात्र को लाभ देने के वादे-दावे शुरू हो गए हैं। गांव में जगह-जगह लोगों को एकत्र कर समर्थन मांगा जा रहा है। लोगों का कहना है कि चुनाव में गांव की प्रगति को ध्यान में रखकर ही मतदान का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें