फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत का चुनाव स्थगित

Sat, 01 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संयुक्त बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित हो गया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने एल्डर कमेटी की ओर से घोषित चुनाव प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। साथ ही, कमेटी से दस दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि बार काउंसिल के निर्देशों के बावजूद उन्होंने चुनाव तिथि कैसे घोषित की।
विज्ञापन

दरअसल, एल्डर कमेटी ने हाल ही में संयुक्त बार एसोसिएशन का चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए 10 नवंबर को मतदान की तिथि तय की थी। इसके बाद संयुक्त बार एसोसिएशन के सचिव आनंद मिश्रा ने बार काउंसिल को पत्र भेजकर बताया कि घोषित प्रक्रिया में मॉडल बायलाज की अनिवार्य प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। सचिव के पत्र पर संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने सख्त कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किया कि पीलीभीत संयुक्त बार एसोसिएशन का चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। उन्होंने कहा कि काउंसिल पहले ही 15 अक्तूबर 2025 को यह निर्देश जारी कर चुकी थी कि 15 फरवरी 2026 तक प्रदेश की किसी भी बार एसोसिएशन के चुनाव नहीं होंगे। बार काउंसिल ने एल्डर कमेटी से दस दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है कि स्पष्ट निर्देशों के बावजूद चुनाव प्रक्रिया क्यों शुरू की गई। अब संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत का चुनाव 15 फरवरी 2026 के बाद ही संभव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें