फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद वरुण की बातचीत के वायरल ऑडियो पर सियासी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा के सांसद वरुण गांधी के नाम से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें दो लोगों की बातचीत है। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सपा उम्मीदवार हेमराज वर्मा के पक्ष में वोट देने की बात कही गई है। जबकि बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद हैं।
विज्ञापन

करीब एक मिनट बारह सेकेंड इस ऑडियो स्वामी प्रवक्ता नंद की सबसे ज्यादा आलोचना की गई है। जबकि सपा उम्मीदवार हेमराज वर्मा को ठीक बताया गया है। एक ओर से जब पूछा गया कि किसे वोट दें तो दूसरी ओर से कहा जा रहा है कि भाजपा को नहीं सपा को वोट दें। सोशल मीडिया पर इस ऑडियो को वरुण गांधी का बताकर वायरल किया गया है। मामले में भाजपा उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद ने सीधे तौर पर टिप्पणी करने से परहेज किया। उनका कहना है कि यह मामला नेतृत्व देखेगा। सांसद वरुण गांधी ने ऑडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया। ऑडियो के बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें