पूरनपुर। घने कोहरे में किसी वाहन की टक्कर से मजदूरपेशा युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव वाहन रौंदते रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि वाहनों ने वाहनों ने पूरा शरीर कुचल दिया था। चेहरे के कुछ हिस्से बचे थे। पुलिस ने उसके अंगों को एकत्र कर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक के पास से मोबाइल और घड़ी मिली। मोबाइल सही करा कर जब पुलिस ने एक नंबर पर कॉल की तब उसकी शिनाख्त लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के गांव रामदीनपुर निवासी 32 वर्षीय रमेश के रूप में हुई।
घटना असम हाईवे पर गांव कढेरचौरा के समीप मंगलवार शाम की है। किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोहरा के चलते हाइवे पर दौड़ने वाहन शव को रौदते रहे। रात करीब 11 बजे हादसा में व्यक्ति की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची। इससे पहले व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत होकर कई टुकड़ों में बट चुका था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था मगर तब तक करीब आधा घंटा गुजर चुका था। उन्होंने बताया कि युवक के पास मिले मोबाइल को सही करा कर उसमें मिले नंबरों पर कॉल कर शिनाख्त का प्रयास किया गया। शाम को शव की शिनाख्त लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के गांव रामदीनपुर निवासी रमेश के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि रमेश बरेली में सब्जी व्यापारी के यहां नौकरी करता था। रमेश की ससुराल थाना खुटार के गांव मेनिया में है। तीन दिन पहले रमेश अपनी ससुराल आया था। घटनास्थल तक रमेश कैसे पहुंचा इसकी जानकारी उसके परिवार वालों के आने पर हो सकेगी।