फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अलविदा की नमाज पर संवेदनशील इलाकों में रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अलविदा की नमाज को पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलविदा की नमाज जिले की 399 मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। कोतवाली क्षेत्र में 57 मस्जिद, सुनगढ़ी में 22 तो गजरौला में 17 स्थानों पर नमाज होगी। नमाज के दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद न हो इसको लेकर शहर में 55 प्वाइंट बनाकर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। शहर की जामा मस्जिद में मुख्य नमाज होने के कारण भारी भीड़ रहती है। यहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के अलावा बेनी चौधरी, मोहल्ला नखाशा समेत पांच स्थान शहर में संवेदनशील हैं। इन पर पुलिस की विशेष नजर है। कोतवाली में तीन इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और 20 सिपाही रिजर्व में रखे गए हैं। इनको आवश्यकतानुसार कहीं भी भेजा जा सकेगा। सभी सूअर पालकों को नोटिस देकर नमाज के दौरान आवारा पशुओं को बाहर न निकालने की चेतावनी दी गई है। साथ ही किसी भी जगह सड़क पर नमाज न पढ़े जाने को कहा गया। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। खुराफात करने की कोशिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें