फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जल्द दाखिल करे चार्जशीट, आरोपी पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई को आगे बढ़ाए। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल की जाए। यह मांग महिलाओं और छात्राओं ने उठाई है। उनका कहना है कि घटना शर्मनाक है। अगर डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देंगे तो फिर छात्राओं की सुरक्षा कहां रहेगी।
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार हुआ है। यह अच्छी बात है लेकिन अब पुलिस को इस मामले में इतने साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल करनी चाहिए कि अदालत से भी आरोपी को राहत न मिलने पाए।
विज्ञापन

आरती सागर
केवल गिरफ्तार करना ही पर्याप्त नहीं है। जब तक आरोपी को कठोर से कठोर सजा नहीं मिलती तब तक पीड़ित छात्राओं को न्याय नहीं मिलेगा।
रामबेटी
प्रोफेसर लड़कियों को प्रताड़ित कर रहा था। कॉलेज के जिम्मेदारों ने कभी संज्ञान क्यों नहीं लिया? इस सवाल पर भी जांच की जानी चाहिए।
तनु
लड़कियों को चाहिए कि वे किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त न करें। तुरंत घर वालों और पुलिस को सूचना दें। ताकि घटनाएं न हों।
खुशबू कुमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें