फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की अगुवाई में हुंकार भरेंगे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की अगुवाई में जिले के कांग्रेसी प्रदेश सरकार के खिलाफ कार भरेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अरशद अली उर्फ गुड्डू ने शनिवार को इस संबंध में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 2 दिसंबर को मुरादाबाद पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी 2 दिसंबर को मुरादाबाद में जनता को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही हैं। इस लड़ाई को मजबूत करने के लिए मुरादाबाद में कांग्रेसियों का एकत्र होना जरूरी है। इस बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि जिले से 30 बसों में और डेढ़ सौ छोटे वाहनों के जरिए कार्यकर्ता मुरादाबाद जाएंगे। बैठक में ईश्वर दयाल पासवान, युसूफ मलिक, शकील नूरी.अनिल अरोरा आदि ने विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें