घुंघचाई। थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध रूप से पटाखे लेकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के पास से थैलों में 52 डिब्बे पटाखे बरामद किए हैं।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम रुस्तम व रणजीत बताया। दोनों गांव दिलावरपुर के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह पुलिस ने दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया दो युवकों को पकड़ा गया था। उनके कब्जे से अवैध रूप से लाए गए पटाखे बरामद हुए। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। संवाद