पीलीभीत। दीपावली की तैयारियों को लेकर स्थानीय बाजार सजने लगा है। दुकानों व घरों को बेहतरीन लाइटों से सजाने के लिए झालरों की खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। झालरों के साथ ही बाजार में फेरी लाइटों की भी डिमांड है।
दीपावली का मात्र एक सप्ताह रह गया है। दीप पर्व पर हर कोई अपने घर को झालरों, डिजाइनिंग फूल-पत्तियों, कंडील, जगमगाते लाइट बल्व से सजाना चाहता है। घरों की सजावट के लिए झालरों के कई प्रकार देखने को मिले रहे है। इसमें फेरी लाइट, इलेक्ट्रिक मोमबत्ती, दीये, तोरंत झालर, लाइट कंडील, लाइट पॉट, मल्टीकलर बल्व आदि बाजार में आ गए हैं। जो ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहे है। उत्पादों पर ज्यादा महंगाई भी नहीं है। बाजार में इस बार बैटरी लाइट की भी खूब डिमांड देखी जा रही है।
प्लास्टिक के फूलों की झालर असली को कर रही फेल
बाजार में इन दिनों घरों के दरवाजे, चौखट आदि सजाने के लिए फूलों की सुंदर लड़िया ग्राहकों को खूब भा रहीं हैं। इन फूलों की लड़ियों में लगे फूल असली फूल से भी ज्यादा आकर्षित लग रहे हैं। दूर से देखने पर फूल असली, छूकर देखने पर नकली पता चल रहे हैं।
चाइनीज झालरें 40 -350 तक, तोरंत झालर 70-500 तक
बाजार में चाइनीज झालरों को लेकर ज्यादा महंगाई नही देखी जा रही है। इनमें चाइनीज झालर 40-350 रुपये, तोरंत झालर 70-500, बैटरी 10 से 100 तक, कंडील 40-200, मल्टीकलर बल्व 70-200, व इलेक्टि्रक पॉड 300 रुपये तक बाजार में मिल रहा है।
बाजार में चाइनीज झालरों में कई वैरायटी हैं, इसमें ग्राहक फेरी लाइट को भी पसंद कर रहे हैं। दाम भी ज्यादा नहीं हैं। - अवीर,व्यापारी
प्लास्टिक के फूल बखैरा आदि में कई प्रकार की वैराइटी आ गईं हैं। इसके चलते सादी झालरों का भी व्यापार ठीक रहेगा। -अब्दुल, व्यापारी
दुकानों के बाहर लगी झालरें। संवाद
दुकानों के बाहर लगी झालरें। संवाद
दुकानों के बाहर लगी झालरें। संवाद