फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली कूच की आशंका में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा

Thu, 08 Oct 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद जिले में सियासी हलचल बढ़ गई। विरोध-प्रदर्शन और कांग्रेस नेताओं के दिल्ली कूच की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार रात से ही कई नेताओं की निगरानी बढ़ा दी। उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी समेत कई कांग्रेस नेताओं के घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस की मौजूदगी के कारण नेता अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें नजरबंद किया गया है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा पुलिस को घर पर नहीं मिले। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा ने कहा कि मंगलवार देर रात पुलिस प्रशासन ने बिना किसी ठोस कारण के कांग्रेस नेताओं के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी। नेताओं को बाहर नहीं निकलने दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें