फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में पैदल गश्त कर एसपी ने परखी सुरक्षा

Wed, 07 Oct 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आगामी नवरात्र पर्व और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने बुधवार को शहर क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पैदल गश्त भी की। यह गश्त प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। उन्हें सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। पूजा-पाठ और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा गया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें