फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी का पुलिस ने किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। एक युवती ने 23 मार्च को मुस्लिम समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन, प्रतिबंधित मांस खिलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि मोहल्ले के ही अकील ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद मस्जिद में शादी कर ली। शादी के दौरान उसने धर्म परिवर्तन को लेकर कहा कि अपने धर्म के अनुसार हमारे साथ रहो। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। धर्म नष्ट नहीं होने दिया जाएगा।
एक साल तक अकील और उसके परिवार वालों ने कोई आपत्ति नहीं की। अब अकील उसका भाई कामिल, आरिफ, उसकी मां राजदा बेगम, व उसकी बहनें शाहीन और यासमीन ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करा दिया था। इसके बाद वह लोग प्रतिबंधित मांस खिलाने का प्रयास करने लगे। मंगलवार को पुलिस ने अकील को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें