फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर किया पुलिस के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
बीसलपुर में सीओ कार्यालय के सामने बरेली रोड पर चक्का जाम कर पुलिस विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। दारोगा के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने पर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सीओ कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि ईंट गांव के चौकी इंचार्ज ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया। ज्ञापन देने के बाद भी दारोगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए जाम लगाना पड़ा। अधिवक्ताओं ने जाम लगाया तो सीओ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर आधा घंटे में यातायात को सुचारु करा दिया।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा के गांव मैनी निवासी अधिवक्ता मनोज कुशवाहा ने बताया कि 22 मार्च को बिलसंडा थाने की ईंट गांव चौकी के दारोगा ने उनसे अभद्र व्यवहार किया था। मनोज ने अगले दिन तहसील आकर अधिवक्ताओं को पूरे मामले की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने उसी दिन एसडीएम राकेश गुप्ता को एसपी के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई कराने की मांग की थी। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को दोपहर में बरेली रोड पर सीओ कार्यालय के सामने चक्का जाम कर दिया। दोपहर 12 से साढ़े 12 तक जाम रहा। पुलिस के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने आंदोलन तब खत्म किया, जब सीओ प्रशांत सिंह ने दारोगा के विरुद्ध अतिशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आंदोलन में मुंसिफ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केके सिंह, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रगतिशील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला, मनोज कुशवाहा, वसीम सिद्दीकी, अशफाक , सूरज प्रकाश गुप्ता, नितिन सक्सेना, सुदेश चौहान, योगेश शर्मा, मुकुल मिश्रा, संजय मिश्रा, तारिक खान, देवराज मिश्रा, समेत काफी अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें