मौके से तमंचा और कारतूस बरामद
इसके बाद घेराबंदी कर अन्य तीनों को भी पकड़ लिया गया। सूचना पर मौके पर अतिरिक्त फोर्स के साथ फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया। मौके से तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन मिला। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की। कुछ देर बाद न्यूरिया और जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल आरोपी को पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने पशु को जांच के लिए अमरिया स्थिति पशु चिकित्सालय भेजा गया। मौके से लोहे के धारदार उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने पशु को जंगल से पकड़कर लाने की बात कही। पशुओं को मारकर उनका मांस बिक्री कर घर का खर्चा चलाने की बात कही।
थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले में गांव सरैनी तिकुनिया निवासी इकराम, सलीम व गांव बांसखेड़ा निवासी फुरकान व शाहिद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल इकराम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी सलीम व फुरकान का पूर्व से ही अपराधिक इतिहास है।