शाहगढ़ स्थित विद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभा करते खिलाड़ी। स्रोत विभाग
पीलीभीत। शाहगढ़ गांव स्थित गुरुनानक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के खिलाड़ियों का प्रदर्शन के आधार चयन किया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुनानक उच्च माध्यमिक विद्यालय करनापुर शाहगढ़, सीएंडजे कलीनगर, पीआईसी इंटर कॉलेज पूरनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कला, छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज जोगीढेर, एसएन इंटर कॉॅलेज पौटा कलां, अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अंडर-19 वर्ग में 12 बालकों का चयन किया गया। अंडर-14 में 12 व अंडर-17 वर्ग में 13 बालकों का चयन हुआ। वहीं, अंडर-19 वर्ग में 12, अंडर-17 में 12 और अंडर-14 में 12 बालिकाओं का चयन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह रंधावा, उपप्रबंधक संदीप सिंह व प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. योगेश गंगवार, संजय सरकार, अनीता जोशी, नंद किशोर, यासमीन खां आदि मौजूद रहे।