फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए बनेंगे पिंक बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर के भीड़भाड़ वाले चौराहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के पिंक बॉक्स बनेंगे। पिंक बॉक्स में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। पिंक बॉक्स सबसे पहले सिरसा चौराहा पर बनेगा। नेकी की दीवार संस्था ने सिरसा चौराहा पर पिंक बॉक्स बनवाने का जिम्मा लिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल अशोक पाल ने सिरसा चौराहा पहुंचकर पिंक बॉक्स के लिए जगह चयनित की। इस जगह के आसपास का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि भीड़भाड़ वाले चौराहों पर महिलाओं की सुरक्षा को पिंक बॉक्स बनवाए जाएंगे। इसमें महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। इससे महिला अपराध को लेकर महिलाओं को सूचना देने को थाने पहुंचने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सिरसा चौराहा पर पिंक बॉक्स बनवाने का जिम्मा नेकी की दीवार संस्था के संस्थापक गुरमेल सिंह और अमनदीप सिंह ने लिया है। गुरमेल सिंह ने बताया कि पिंक बॉक्स सोलर पैनल के साथ होगा। गर्मी से बचने के लिए पंखा, मोबाइल चार्जिंग करने का इंतजाम आदि होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें