फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल सफारी के दौरान भालू के पीछे दौड़े तीन बाघ, नजारा देख रोमांचित हुए सैलानी

Thu, 29 Jan 2026 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बृहस्पतिवार को जंगल सफारी मार्ग पर भालू का पीछा करते तीन बाघ दिखे। यह नजारा देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। उन्होंने अपने मोबाइल से इन पलों का वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
जंगल सफारी मार्ग पर एक साथ दिखे भालू और तीन बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान सैलानी उस वक्त रोमांचित हो गए, जब सफारी मार्ग पर अचानक भालू और बाघ आमने-सामने आ गए। कुछ ही पलों में तीन बाघों की मौजूदगी देख सैलानी रोमांचित हो गए। सैलानियों ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघों की बढ़ती संख्या सैलानियों के लिए लगातार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बृहस्पतिवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने ऐसा दृश्य देखा, जिसे देखकर वे हैरान रह गए। सफारी मार्ग पर पहले एक भालू की चहलकदमी नजर आई। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक बाघ जंगल मार्ग पर आ गया। कुछ ही सेकंड में उसके पीछे दो अन्य बाघ भी वहां पहुंच गए।

सैलानियों ने बनाया वीडियो 
तीन बाघों को एक साथ देखकर भालू ने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। इस दौरान दो बाघ कुछ दूरी तक उसके पीछे दौड़े, हालांकि किसी प्रकार का संघर्ष नहीं हुआ और भालू जंगल के भीतर ओझल हो गया। पूरी घटना जंगल सफारी में मौजूद सैलानियों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि सैलानियों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जंगल सफारी मार्गों पर नियमित गश्त की जा रही है और वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें