फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: गिरवी रखा ट्रैक्टर न छूटने पर किसान ने पी लिया कीटनाशक, एसपी ऑफिस पहुंचने पर हालत बिगड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 May 2022 12:06 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बिजौरा बिजौरिया निवासी किसान मनोज कुमार ने बीसलपुर के हरीश गंगवार के पास ट्रैक्टर गिरवी रखा था। ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए किसान ने साहूकार को ब्याज समेत सारा रुपया वापस कर दिया। लेकिन साहूकार ब्याज ज्यादा बताने लगा और रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक मामला सामने आया है, जिसमें सूदखोर से परेशान एक किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया। ब्याज समेत पूरा पैसा लेने के बाद सूदखोर ने जब किसान का ट्रैक्टर नहीं छोड़ा तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने नहीं सुनी तो किसान मंगलवार को कीटनाशक पीकर एसपी से शिकायत करने पहुंचा। हालत बिगड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे भर्ती कराया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सूदखोर को गिरफ्तार कर लिया। किसान को गंभीर हालत में बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव बिजौरा बिजौरिया निवासी 45 वर्षीय किसान मनोज कुमार ने बीसलपुर के सूदखोर हरीश गंगवार के पास आठ माह पूर्व 1.70 लाख में ट्रैक्टर गिरवी रखा था। ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए किसान ने रुपये का इंतजाम कर साहूकार को ब्याज समेत सारा रुपया वापस कर दिया। इसके बाद भी सूदखोर और रकम बाकी होना बताता रहा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर किसान बीसलपुर कोतवाली फरियाद लेकर पहुंचा मगर वहां पुलिस ने नहीं सुनी। इससे आहत होकर मंगलवार को दोपहर पौने 12 बजे मनोज कुमार कीटनाशक पीकर एसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे। हालांकि एसपी कार्यालय से निकलकर गजरौला के लिए रवाना हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार किसी को कुछ बता पाते, इससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। सदर कोतवाली के एसआई परवीन कुमार ने किसान की हालत बिगड़ते देख आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किसान को बरेली रेफर कर दिया। किसान की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने किसान की तहरीर पर सूदखोर हरीश कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

पुलिस पड़ताल में पता चला कि किसान मनोज कुमार ने ट्रैक्टर हरीश गंगवार निवासी ग्राम बनौसा थाना गजरौला और हाल निवासी मोहल्ला बख्ताबरलाल कस्बा को तीन प्रतिशत ब्याज पर गिरवी रखा था। ब्याज की रकम चुका दी है। फिर भी ट्रैक्टर वापस नहीं किया गया। सूदखोर गाली गलौज कर किसान को भगा देता था। इससे परेशान होकर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पीड़ित की तहरीर पर बीसलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर बरामद कर आरोपी हरीश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

किसान समस्या लेकर हमारे पर कभी नहीं आए। मामले की जानकारी भी नहीं थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- नरेश त्यागी, कोतवाल बीसलपुर

किसान ने कीटनाशक काफी मात्रा में लिया था। काफी प्रयास किया गया है मगर हालत नाजुक बनी हुई थी। किसान को रुहलेखंड मेडिकल कॉलेज बरेली रेफर कर दिया गया है। किसान करीब आधा घंटा जिला अस्पताल में भर्ती रहा।
- डॉ. रमाकांत सागर, जिला अस्पताल

किसान बाहर से ही जहर खाकर आया था। उसके पहुंचने से पहले मैं निकल चुका था। हालत बिगड़ने पर किसान को पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों से वार्ता हुई है। किसान शाहजहांपुर का रहने वाला है। बीसलपुर में ट्रैक्टर गिरवी रखा था। जांच कराई जा रही है।
- दिनेश कुमार पी., एसपी पीलीभीत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें