फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से शारदा का जलस्तर बढ़ा

Sun, 02 Aug 2015 11:24 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है वहीं बनवसा बैराज से बार बार पानी छोड़े जा रहा है। इससे क्षेत्र में बाढ़ की संभावनाएं बनने लगी हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बारिश होने से शारदा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है। रूक रूक कर हो रही बारिश से बनवसा बैराज का जलस्तर बढ़ा रहा है इसके चलते बैराज से बार बार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार को शाम को 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था जिसकी मात्र रविवार दोपहर तक बढ़कर 60 हजार क्यूसेक तक पहुंच गई। बनवसा बैराज के साथ ही शारदा नदी में मिलने वाले नदी नालों के कारण भी जलस्तर जलस्तर बढ़ रहा है। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की आसार बन रहे हैं जिससे क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उधर बाढ़ खंड ने पानी बढ़ने की सूचना पर निगरानी शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर कटर आदि बनाए जा रहे हैं। इस बावत जानकारी करने पर अधीशासी अभियंता मिनहाज अहमद ने बताया कि शारदा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है फिर भी सभी को एलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें